February 11, 2026 6:00 pm
ब्रेकिंग
ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया ज... Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशा... Harsimrat Kaur Badal: पंजाब की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में बड़े घोटाले का आरोप, हरसिमरत बादल ने AAP स... Gold Price Today: बुधवार को सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमतें? जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताज़ा भाव Punjab Politics: पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हल... Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार Jalandhar RTO Office: जालंधर आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप Punjab Politics: अश्वनी शर्मा का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, खुली चुनौती देकर बढ़ाया सियासी पारा Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना...
दिल्ली/NCR

AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश के घर CBI की रेड, आतिशी बोलीं- ये BJP की बौखलाहट

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के गुजरात सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की ओर से छापेमारी की जा रही है. सीबीआई ने कल इस मामले में एक केस दर्ज किया था. उन पर विदेशी फंडिंग (FCRA) से मामला जुड़ा है. सीबीआई की छापेमारी को लेकर AAP ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है. वह AAP को खत्म करने पर हर हथकंडा अपना रही है.

सीबीआई ने आज गुरुवार को विदेशी चंदा नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के परिसरों की तलाशी ली. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (Foreign Contribution Regulation Act) के कथित उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस छापेमारी पर नाराजगी दिखाते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई. गुजरात में AAP ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है. इतने सालों में बीजेपी को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.”

इसी तरह राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है. गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की टीम पहुंची है. उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं मिल रहा है. गुजरात में बीजेपी की हालत पतली है जैसे ही दुर्गेश पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए सीबाआई भेज दी.

मनीष सिसोदिया ने भी इस छापेमारी की निंदा की है. उन्होंने X पर अपने पोस्ट में कहा, “गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर CBI की रेड पड़ गई. ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साजिश है. बीजेपी जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है, और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है. डर की गूंज, CBI की दस्तक के तौर पर साफ सुनाई दे रही है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button