February 24, 2026 4:13 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
उत्तरप्रदेश

हमें धोखे से जहर खिलाया… मौत से पहले दंपत्ति ने भेजा वॉयस मैसेज, हैरान कर देगा ये डबल मर्डर केस

उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है. आरोप है कि संपत्ति के विवाद में घर वालों ने ही दंपत्ति को धोखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया. यह वारदात आगरा के आजमपाड़ा में गुरुवार की सुबह का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विनय और उसकी पत्नी डॉली के रूप में हुई है. विनय का पायल बनाने का कारोबार था. दोनों की मौत जहर वाला लड्डू खाने से हुई. मौत से पहले विनय ने अपने साले संदीप को वायस मैसेज भेजा था. इसमें कहा था कि उसके घर वालों ने धोखे से जहरीला लड्डू खिलाया है. इसके बाद मौके पर साला पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

मृतक के साले ने किया खुलासा

मृतक के साले संदीप ने खुलासा किया है कि उसके जीजा और बहन ने मौत से पहले गुरुवार को 11 बजकर 15 मिनट पर उसको मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इन लोगों ने धोखे से उनकी और उनकी पत्नी की जान ली है. इन्होंने लड्डू में कुछ मिला दिया है. संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया हुआ था.

बच्ची रो रही थी

दोपहर एक बजे उसने अपने जीजा का मैसेज देखा तो बाइक से सीधा बहन के घर आजमपाड़ा गया. कमरे में उसके जीजा और दीदी का शव था. पास में ही 20 दिन की अबोध बच्ची रो रही थी. अब संदीप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक विनय की मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम और देवर राम को हिरासत में लिया है. पुलिस ने विनय के परिवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

साले ने दी चिता को आग

पुलिस ने बताया कि वो मामले की जांच रही है. शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम किया गया. बाद में ताजगंज श्मशान घाट पर संदीप ने अपने जीजा और दीदी की चिता को आग दी. संदीप ने बताया कि उसकी दीदी और जीजा के बीच कोई झगड़ा नहीं था. जीजा के दोनों भाई उनसे चिढ़ते थे. हिस्सेादरी की मांग कर रहे थे. उन्होंने ही जीजा और दीदी की हत्या कर दी.

Related Articles

Back to top button