August 3, 2025 4:30 pm
ब्रेकिंग
सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द
सरगुजा संभाग

फरसाबहार में उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

फरसाबहार–/ विगत पांच वर्षो से ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार में उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने की मांग की जा रही है, अपनी पुरानी मांग को लेकर फरसाबहार भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर फरसाबहार मुख्यालय में उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने हेतु मांग पत्र सौपा गया। मुख्यमंत्री जी से रायपुर में मुलाकात करने वालो में प्रमुख रूप से श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर , कुंवर साय पैंकरा सरपंच जाम टोली ,अध्यक्ष सरपंच संघ फरसा बहार प्रमोद पैंकरा पूर्व सरपंच बोखी, अरुण खलखो पूर्व सरपंच फरसा बहार, मनोज रात्रे भाजयुमो मंडल पंडरी पानी मीडिया प्रभारी, मनमोहन साय युवा भाजपा कार्यकर्त्ता का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र सौपा और बताया कि ब्लॉक मुख्यालय फरसा बहार मे विगत पांच बर्ष से उप पंजीयक कार्यालय खोलने का निवेदन किया जा रहा है, ब्लॉक मुख्यालय फरसा बहार मे उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय की आवश्यकता है जमीन खरीदी विक्री के लिए कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय पर आश्रित रहना पड़ता है वर्तमान मे फरसा बहार मे 58 ग्राम पंचायत है तथा अनुविभागीय कार्यालय राजस्व फरसा बहार मे संचालित है अंतिम छोर माटी पहाड़ छर्रा, पैरवा आरा लावाकेरा, सागजोर के ग्रामीणों को 70 से 75 किलोमीटर की दुरी तय करके कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय जाना पड़ता है, अगर फरसा बहार मे उप पंजीयक कार्यालय खुल जाने से क्षेत्र के निवासियों का समय तथा पैसे की बचत होगी इसलिए ब्लॉक मुख्यालय फरसा बहार मे उप पंजीयक कार्यालय खोलने हेतु आग्रह किया गया।

पंडरीपानी से गंझियाडीह सड़क सुधार व चौड़ी करण की मांग

भाजपा पदाधिकारीयो ने अपनी दूसरी मांग ग्राम पंडरी पानी से ग्राम गंझीया डीह तक जर्जर सड़क सुधार एवं सड़क चौडीकरण की स्वीकृति हेतु आग्रह किया गया और बताया गया कि यह सड़क मार्ग 20 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के लिए ब्लॉक मुख्यालय आने जाने का रास्ता है। श्रीमती सुनीति भोय भाजपा जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया की पांच वर्ष तक इन दोनों मांगो के लिए संघर्ष रत थी यदि दोनों कार्यों की स्वीकृति होती है तो फरसा बहार विकास के नए आयाम को छुएगा तथा उप पंजीयक की विभागीय कार्यवाही अंतिम चरण मे है, प्रतिनिधि मंडल की बातो को सुनने के बाद मुख्यमंत्री जी ने धीरे धीरे सभी मांगो को पूरा कराने का भरोसा दिलाया। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हें आश्वस्त करने पर मुख्यमंत्री जी को ह्रदय से धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button