February 23, 2026 2:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

इफको एफएमडीआई गुरुग्राम प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने इफको मुख्यालय का किया दौरा, सहकारिता आंदोलन और इफको के योगदान पर हुई गहन चर्चा

गुरुग्राम/नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2025 — “उर्वरक प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन अभ्यास” विषय पर चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय सहकारी संघ, दिल्ली तथा भारतीय कृषि सहकारी संघ (इफको) के साकेत स्थित मुख्यालय का शैक्षणिक दौरा किया।

प्रातःकालीन सत्र में राष्ट्रीय सहकारी संघ, दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी श्री वी. के. दुबे ने सहकारिता आंदोलन के इतिहास, उसकी भूमिका, संरचना एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रशिक्षण सत्र लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को भारत में सहकारी क्षेत्र की मजबूती और उसकी जमीनी उपयोगिता से अवगत कराया।

इसके पश्चात सभी प्रतिभागी दिल्ली के साकेत स्थित इफको मुख्य कार्यालय पहुँचे, जहाँ इफको के भव्य बोर्ड मीटिंग हॉल में इफको के प्रबंध निदेशक श्री यू. एस. अवस्थी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने इफको की स्थापना, उपलब्धियाँ, नवाचार, किसान हितैषी योजनाएं और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर इफको के डीजीएम श्री रजनीश पांडेय, मार्केटिंग हेड श्री योगेन्द्र कुमार तथा जीएम, सहकारिता विकास विभाग श्री संतोष कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे। इन्होंने देशभर से आए सहकार भारती के 40 वरिष्ठ पदाधिकारियों को इफको के कार्य और दृष्टिकोण से परिचित कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पाचपोर के उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय मंत्री श्री दिलीपदादा पाटिल ने प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से प्रशिक्षण में भाग ले रहे श्री घनश्याम तिवारी, प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने इफको के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “इफको न केवल किसानों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, बल्कि पर्यावरण और मृदा संरक्षण में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। इसके लिए फर्टिलाइज़र मैन ऑफ इंडिया श्री यू. एस. अवस्थी और उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।”

इन 40 पदाधिकारियों में सहकार भारती के रामप्रकाश केशरवानी सहकार भारती छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख श्री राजदत्त पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति भी विशेष उल्लेखनीय रही।

इफको मुख्यालय के भ्रमण उपरांत सभी प्रतिभागी पुनः FMDI, गुरुग्राम लौटे, जहाँ आगामी प्रशिक्षण सत्रों के लिए तत्परता के साथ दिन का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button