June 9, 2025 1:49 pm
ब्रेकिंग
भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 साल, मुख्यमंत्री मोहन ने PM मोदी को दी बधाई हनीमून पर दी सुपारी, सोनम निकली बेवफा… जानें राजा रघुवंशी हत्याकांड में अबतक क्या-क्या हुआ …तो क्या सोनम कातिल नहीं है? राजा रघुवंशी के भाई के इस बयान ने चौंकाया, बोले- उसने सरेंडर नहीं किया,... 17 दिन बाद कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी सोनम रघुवंशी? शिलॉन्ग में हनीमून पर हुई थी गायब, पति की मिली थी ... मैनेजर बॉयफ्रेंड, HR बीवी और मौत वाला हनीमून… लव अफेयर में मारा गया बेचारा पति, राजा रघुवंशी केस में... दिख गया खान सर की बेगम का चेहरा! वायरल हुआ ये वीडियो; क्या है सच्चाई? छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, कई पुलिसकर्मी घाय... यूपी में होमगार्ड की बंपर वैकेंसी, जुलाई से होगी 44000 पदों पर भर्ती अमीषा पटेल की 5 बेस्ट फिल्में ओटीटी पर ढूंढ-ढूंढकर देखते हैं फैंस, आखिरी वाली ने हिला डाला था बॉक्स ... गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को बैटिंग करने से रोका, इंग्लैंड से आई बड़ी खबर
सरगुजा संभाग

महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ ने सरगुजा प्रवास के दौरान रेड क्रॉस सेवा कार्यों की सराहना की, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु दी आश्वासन

 

अम्बिकापुर–/ दिनांक 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री रमेन डेका जी के सरगुजा आगमन के अवसर पर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा के चेयरमैन आदित्यायेश्वर सिंह देव द्वारा नामित आजीवन सदस्य डॉ. अर्पण सिंह चौहान एवं आर्यन सिन्हा ने महामहिम से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों सदस्यों द्वारा महामहिम को पुष्पगुच्छ, सोल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

भेंट के दौरान दोनों सदस्यों ने चेयरमैन आदित्यायेश्वर सिंह देव के नेतृत्व में सरगुजा जिले में रेड क्रॉस द्वारा संचालित सेवाभावी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित योजनाओं से अवगत कराया।

 

*महत्वपूर्ण प्रस्ताव — स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के विस्तार हेतु आश्वासन*

 

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा द्वारा जिले में निम्नलिखित परियोजनाओं के लिए सहयोग का आग्रह किया गया:

 

– *मल्टी-पेशेंट एम्बुलेंस सेवा का प्रारंभ*, ताकि एक साथ कई मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

 

– *वृद्धाश्रम परिसर में 10-बिस्तरीय एंड-ऑफ-लाइफ अस्पताल की स्थापना*, जिससे बुजुर्गों को सम्मानजनक और समर्पित अंतकालीन देखभाल सुनिश्चित हो सके।

 

 

महामहिम राज्यपाल महोदय ने इन प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाओं की स्थापना जिले के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

 

*सेवा कार्यों के विस्तार हेतु प्रोत्साहन*

 

महामहिम ने रेड क्रॉस के कार्यों को अत्यंत सराहनीय बताते हुए संगठन को सदस्यता वृद्धि के निर्देश दिए, ताकि सेवा का यह पुनीत कार्य और अधिक व्यापक स्तर पर विस्तारित हो सके।

उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों में रेड क्रॉस की सक्रिय सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।

 

रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा द्वारा संचालित *“रक्तदान महादान, अंगदान जीवनदान”* जैसे जन-जागरूकता अभियानों के सकारात्मक प्रभाव पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महामहिम ने संस्था की प्रशंसा की और सेवा कार्यों में निरंतरता बनाए रखने का उत्साहवर्धन किया।

 

*सेवा एवं समर्पण के पथ पर निरंतर अग्रसर रेड क्रॉस सरगुजा शाखा*

 

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरगुजा शाखा जिले में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी सेवा कार्यों के विस्तार हेतु कृतसंकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button