February 22, 2026 7:55 pm
ब्रेकिंग
Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास...
विदेश

भारत ने आतंकियों को मारा तो मरियम ने लिखी कुरान की आयत, जानिए मतलब

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर लांच करने के बाद पाकिस्तान के नेता बिलबिला उठे हैं. हमले से पहले पाक नेताओं ने किसी भी भारतीय कार्रवाई का करारा जवाब देने की चेतावनी दी थी. इस हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने एक ग्राफिक्स इमेज अपने एक्स पर पोस्ट की है, जिसमें कुरान की एक सुराह लिखी है.

मरियम की इस पोस्ट ने भारत में चिंता बढ़ा दी है और लोग सवाल करने लगे हैं कि मरियम की पोस्ट पर जो अरबी में लिखा है उसका क्या मतलब है. मरियम की ओर से शेयर की गई फोटो में एक टैंक दिखाई दे रहा है, जिसमें सैनिक बैठे हैं. फोटो में सबसे ऊपर एक सिंबल है जिस पर दो तलवारें दिख रही हैं. साथ ही अरबी में लिखा है, “नस्र मिन-अल्लाह वा फतह करीब.”

मरियम की बात का क्या मतलब?

‘नस्र मिन-अल्लाह वा फतह करीब’ का वाक्य कुरान की सुराह अस-सफ (61:13) से लिया गया है और इसे अक्सर जिहाद या संघर्ष के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है. इसका हिंद अनुवाद ‘अल्लाह से मदद और जीत करीब है.’ मरियम नवाज कुरान की इस बात को शेयर कर ये बताने की कोशिश की है कि उनके लिए अल्लाह की मदद और जीत करीब है. इस पोस्ट के जरिए मरियम नवाज ने देशवासियों और सेना का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है.

ऑपरेशन सिंदूर

7 मई रात करीब 1 बजे भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. जिसमें करीब 100 आतंकी मारे गए हैं. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी. इस हमले की वजह से पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं और देशभर के कई स्कूल और संस्थानों को बंद कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button