March 13, 2026 2:36 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
पंजाब

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा फैसला, श्री करतारपुर साहिब यात्रा पर लगी रोक

गुरदासपुर: भारत-पाकिस्तान के बीच तानव के चलते इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकरी के अनुसार गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा को रोक दिया गया है। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत युद्ध की तैयारी कर रहा है। इस बीच करतारपुर कॉरिडोर बंद होने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को भारत की तरफ स्थित डेरा बाबा नानक चेक पोस्ट से वापस भेज दिया गया। संगत सुबह से ही पाकिस्तान जाकर श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने का इंतजार कर रही थी। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि वे आज दर्शन के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रदेश में 20 स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इनमें अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, बरनाला, भाखड़ा नांगल, हलवाड़ा, कोटकपुरा, बटाला, मोहाली, अबोहर, फरीदकोट, रोपड़ और संगरूर शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को सभी राज्यों से पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभर रहे नए और जटिल खतरों के मद्देनजर बुधवार को एक मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद यह पहली बार है कि इतने बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसी के चलते आज डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते से श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने पर रोक लगाई गई।

Related Articles

Back to top button