February 22, 2026 7:05 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
उत्तरप्रदेश

दाढ़ी कटवाओ, तिलक हटाओ और कलावा खुलवाओ… UP के इस कॉलेज में ये कैसा फरमान? मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक कॉलेज ने ऐसा फरमान सुनाया कि हंगामा ही मच गया. छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज मे दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलवा खुलवाने पर ही कॉलेज आने का फरमान सुनाया गया है. उधर, आरोपों को नकारते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कहाकि कॉलेज में दाढ़ी कटवाकर आने का नियम है जो छात्र दाढ़ी में आए थे उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था.

हंगामे के दौरान एक छात्रा के धार्मिक नारा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, Tv9 भारतवर्ष इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. बताया जा रहा है कि नर्सिंग कॉलेज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा है. इसका छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया.

कॉलेज में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने फिर जमकर हंगामा किया. जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया.आरोप है कि पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया. छात्रा के धार्मिक नारा लगाने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की. कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के नारे लगाने की घटना से इनकार किया. इसके चलते कॉलेज में घंटों हंगामा चला.

दाढ़ी काटकर आने का नियम

पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया. कॉलेज प्रबंधन ने बताया- कॉलेज में छात्रों के दाढ़ी कटवाकर आने का नियम है, कुछ छात्र दाढ़ी में आए थे, उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था. साथ ही ये भी बताया कि कॉलेज में छात्रा ने कोई धार्मिक नारा नहीं लगाया है.

Related Articles

Back to top button