February 22, 2026 9:23 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

3 हैवान, दो सहेलियां… सड़क पर दौड़ाते रहे कार, नोचते रहे शरीर, एक लड़की को गाड़ी से फेंका, मौत; दिल दहला देगी कहानी

उत्तर प्रदेश से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया है. यूपी के बुलंदशहर में मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में तीन लोगों ने एक नाबालिग युवती़ से गैंगरेप किया. दरअसल, आरोपियों ने दोनों सहेलियों को 6 मई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा किया. फिर बुलंदशहर में मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में उनमें से एक के साथ गैंगरेप किया.

जानकारी के अनुसार, जब दूसरी युवती ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों थप्पड़ मार दिया तो उसको उन्होंने कार से लात मारकर नीचे फेंक दिया. पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन से युवती को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद जानी पुलिस ने सड़क पर पड़े युवती के शव को हादसा माना और उसको मोर्चरी में रखवा दिया.

पुलिस ने की लापरवाही

पुलिस ने मृतक युवती की पहचान करने की कोई कोशिश नहीं की. मृतक युवती बिहार की रहने वाली थी. वो गौतमबुद्ध नगर के सुरजपुर क्षेत्र में रहती थी और वहीं के एक होटल में काम करती थी. वहीं जिस नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसने खुर्जा में कार से कूद कर अपनी जान बचाई. इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी.

पीड़िता प्रतापगढ़ जिले के चिलविला की निवासी है. पीड़िता भी गौतमबुद्ध नगर के सुरजपुर क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 मई को उसके परिचित अमित नामक युवक ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही. साथ ही कहा कि वो भी उसके साथ जाएगा. अमित ने नाबालिग युवती को जो जगह बताई थी वहां वो अपनी सहेली के साथ पहुंची.

सहेलियों को जबरदस्ती पिलाई शराब

अमित ने दोनों को कार में बैठा लिया. अमित के साथ उसका दोस्त संदीप भी था. इसके बाद देर रात अमित ने अपने एक और साथी को भी कार में साथ ले लिया. पीड़िता ने बताया कि कार में आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाई. मारपीट की और उसके साथ गैंगरेप किया. उसकी सहेली के विरोध करने पर आरोपियों ने लातमार उसे कार से नीचे फेंक दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताई दरिंदगी

पीड़िता ने बताया कि वो खुर्जा में किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकली. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में अपहरण, हत्या और गैंगरेप की धारा में मामला दर्ज किया गया है. वहीं मृतक युवती का पोस्टमार्टम कराया गया. उसके चहरे, माथे हाथ, पैर पर चोटों के 12 निशान मिले हैं.

Related Articles

Back to top button