March 2, 2026 7:19 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
व्यापार

छंटे भारत-पाक युद्ध के बादल और शेयर बाजार में मच गया बवाल, Sensex चढ़ा 2243 पॉइंट

Stock Market: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. 12 मई को शेयर बाजार ओपन होते ही BSE में 2243 अंक यानी +2.82% तेजी देखने को मिली. दूसरी और Nifti की बात करें तो इसमें भी 681 अंक यानी 2.83% की तेजी देखने को मिली. शेयर बाजार की इस तेजी से बीते सप्ताह हुए निवेशकों के नुकसान की भरपाई हो गई है.

आपको बता दें पिछले हफ्ते भारत-पाक तनाव के चलते BSE में 880 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी, इसके साथ ही दूसरी ओर निफ्टी में भी 265 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट रही थी. पहलगाम आतंकी हमले और भारत की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और हालात युद्ध जैसे बन रहे थे, जिसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के बीच अनिश्चितता को माहौल बना हुआ था, जिसका नेगेटिव असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा था, लेकिन दोनों देशों के बीच 10 मई यानी शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद आज मार्केट ने जबरदस्त पॉजिटिव रेस्पॉस दिखाया है.

Sensex में इन शेयर ने निकाली रैली

Sensex के 30 शेयर के इंडेक्स में 29 शेयर हरे निशान यानी तेजी बनाए हुए है. जो एक शेयर लाल निशान यानी गिरावट में है वो केवल सनफार्मा का है. आपको बता दें BSE में सबसे ज्यादा तेजी Axis Bank के शेयर में बनी हुई है जो कि 3.72% चढ़ा हुआ है. इसके साथ ही तेजी वाले टॉप 5 शेयर में बजाज फाइनेंस, ETERNAL, अडानी पोर्ट, एनटीपीसी और रिलायंस के शेयर हैं.

Nifty में इन शेयर ने निकाली रैली

Nifty के 50 शेयरों की इंडेक्स में 12 शेयर में तेजी बनी हुई है. इसमें भी सबसे ज्यादा तेजी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयर में बनी हुई है ये शेयर 4.17% चढ़ा हुआ है. निफ्टी के टॉप 5 तेजी वाले शेयर की बात करें तो इसमें टाइटन, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हैं.

Related Articles

Back to top button