February 23, 2026 2:08 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
उत्तरप्रदेश

दुल्हन को जयमाल पहनाने ही वाला था, तभी आई आवाज- ये शादी नहीं हो सकती; फिर खुला दूल्हे राजा का भेद

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक घर में शादी समारोह चल रहा था. बारात आ चुकी थी. बस जयमाल होने ही वाली थी कि तभी पुलिस वहां आ धमकी. उन्होंने दूल्हे के बारे में ऐसा राज बताया जिसे सुन दुल्हन सदमे में आ गई. दरअसल, दूल्हा पहले से ही शादीशुदा था. बीवी-बच्चा होने के बावजूद वो दूसरी शादी करने जा रहा था. लेकिन उससे पहले ही शादी रोक दी गई.

मामला कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया गांव का है. बारात आने के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर चढ़े. दोनों के हाथों में वरमाला था. दूल्हा होने वाली दुल्हन को वरमाला पहनाने ही वाला था कि तभी आवाज आई. शादी को रोको. यह सुनते ही शादी में मौजूद मेहमान चौंक गए. देखा कि पुलिस की टीम वहां खड़ी थी. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर पुलिस यहां आई क्यों है और हुआ क्या है?

तब पुलिस ने कहा- दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है. वो दूसरी शादी करने जा रहा है. यह सुनते ही दुल्हन के हाथ से वरमाला गिर गई. वो चौंक गई कि पुलिस ये सब क्या कह रही है. पुलिस ने आगे कहा- दूल्हे राजा की तो एक बीवी और 8 साल का बेटा भी है. यह जानकर वहां खड़े तमाम लोग हैरान रह गए.

दुल्हन के परिवार ने लगाया आरोप

यह जानकारी दुल्हन पक्ष के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी. बताया जा रहा है कि दूल्हे की पहली पत्नी ने ही पुलिस को सूचना दी थी, जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी की रस्मों को बीच में ही रोक दिया. पुलिस ने न सिर्फ शादी रुकवाई, बल्कि दुल्हन पक्ष के कई लोगों को भी रात में ही थाने उठा लाई. इनमें गांव के प्रधान, कोटेदार और अन्य कुछ लोग भी शामिल थे. दुल्हन की बहन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों ने पैसे लेकर हमारे घरवालों को जबरन थाने ले गए. पुलिस की इस कार्रवाई से दुल्हन का परिवार बुरी तरह आहत है.

दुल्हन का परिवार सदमे में है

दुल्हन पक्ष का कहना है कि उन्हें इस बात की तनिक भी जानकारी नहीं थी कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है. उन्हें तो दूल्हा कुंवारा बताकर रिश्ता तय किया गया था. अब जब बारात दरवाजे तक पहुंच चुकी थी और शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, तभी यह खुलासा हुआ. दूल्हे की इस धोखेबाजी से पूरा परिवार सदमे में है.

पुलिस ने मामले में क्या बताया?

इस बीच ग्रामीणों में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई को लेकर रोष की चर्चा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब दोषी दूल्हा है तो कार्रवाई दुल्हन पक्ष के लोगों पर क्यों की जा रही है? क्या पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की? हालांकि, इस पूरे मामले में जब पुलिस से बात की गई तो दोनों परिवारों के बीच सुलह समझौता कराकर उन्हें वापस घर भेजने के बात कही जा रही है.

Related Articles

Back to top button