July 6, 2025 1:06 pm
ब्रेकिंग
फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी! इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत? उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या... फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश...
पंजाब

‘रंगला पंजाब’ की दिशा में CM Mann का एक और बड़ा फैसला

रंगीला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक और बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सरकार ने ‘रंगला पंजाब सोसायटी’ के गठन की घोषणा की है। राज्य सरकार जल्द ही इस ऐतिहासिक सोसायटी का शुभारंभ करेगी, जो जनता की भागीदारी से विकसित होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब हर पंजाबी पंजाब के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।

देश-विदेश के एन.आर.आई. और उद्योगपति इस सोसायटी को दान दे सकेंगे। इसमें आने वाले प्रत्येक पैसे का उपयोग पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इससे मिलने वाला पैसा सीधे तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, स्टार्टअप और अनुसंधान में निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही आपदा या संकट के समय इस कोष से जनता की मदद भी की जाएगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक गवर्निंग बोर्ड का गठन किया जाएगा। मंत्रियों के साथ-साथ मुख्य सचिव भी इसके सदस्य बनाए जाएंगे। इस सोसायटी को मिलने वाले हर दान और परियोजना का सार्वजनिक रूप से ऑडिट किया जाएगा, ताकि हेरफेर की कोई गुंजाइश न रहे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कोई रंगला पंजाब फंड नहीं है, बल्कि जनता की भागीदारी से शुरू होने वाला आंदोलन है।

Related Articles

Back to top button