February 11, 2026 9:17 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

गजब है दिल्ली-NCR का मौसम! शाम पांच बजे छाया अंधेरा, बारिश भी हुई…30 मिनट बाद ही निकली धूप

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अचानक ही बदल जा रहा है. शुक्रवार को दिन भर भीषण गर्मी पड़ती रही, लेकिन शाम पांच बजे एकदम से आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. चारों ओर अंधेरा छा गया. ठंडी हवाएं बहने लगीं. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. लेकिन ठीक 30 मिनट बाद ही फिर से धूप निकल गई और बारिश भी बंद हो गई.

वहीं, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया था. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की वजह से रात के तापमान में गिरावट की संभावना है

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को भी दिल्ली में बारिश का अनुमान है. अधिकतम तापमान एक या दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. अधिकतम तापमान 42 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा.

हर दिन गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. 18 मई को बारिश का तो अनुमान नहीं है, लेकिन सतह पर चलने वाली तेज हवाओं से तापमान गिरेगा. 18 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 मई और 20 मई को भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है.

 

इन इलाकों में बादलों ने डाला डेरा, पर नहीं हुई बारिश

एक ओर वेस्टर्न दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई तो वहीं NCR के कई इलाके ऐसे रहे, जहां एक बूंद भी नहीं गिरी. नोएडा के ओखला बर्ड सेंचुरी, बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर 37, सेक्टर 18 और सेक्टर 52 में बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन इन इलाकों में बारिश नहीं हुई.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया, जो कि खराब एयर क्वालिटी को प्रदर्शित करता है.सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

Related Articles

Back to top button