March 6, 2026 1:48 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि... सावधान! महाकाल की नगरी में बड़ी साजिश: होटल की ब्रेड डिश को 'नॉनवेज' बताकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने बेन... इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा... इश्क का खूनी अंत! डिंडोरी में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग; दो दिन तक खाई...
मध्यप्रदेश

कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला

मध्य प्रदेश के मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में एक 75 साल के बुजुर्ग शुक्रवार को 25 फीट गहरे कुएं में गिर गए. बुजुर्ग का नाम रामगोपाल कुशवाहा है. 10 घंटे से ज्यादा समय तक कुएं में फंसे रहने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एसडीआरएफ की टीम के जवान रस्सी की मदद से कुएं के अंदर उतरे और बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा को बाहर लाए. करीब 6 घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी समेत पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे. बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा को बाहर निकालने के बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया. रामगोपाल कुशवाहा को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

पहले कोशिश की गई कि रामगोपाल कुशवाहा को सीधे निकाला जाए, लेकिन जब उनको सीधे निकालने में सफलता नहीं मिली तो कुएं के पैरलल जेसीबी से गढ्ढे की खुदाई शुरू की गई, लेकिन इसमें भी समय अधिक लग रहा था. इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ये पता लगाने का निर्देश दिया कि कुएं में गैस है या नहीं. पता चला कि कुएं में मीथेन गैस है. इसके बाद कुएं में ऑक्सीजन गैस डाली गई ताकि मीथेन गैस को निष्क्रिय किया जा सके. कुएं में ऑक्सीजन लेवल बराबर की मात्रा में हो जाने के बाद एसडीईआरएफ की टीम के लोग रस्सी की सहायता से कुएं में उतरे. फिर उन्होंने बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला.

सुबह घर से निकले थे, बाद में पता चला की कुएं में गिरे

जानकारी के अनुसार, रामगोपाल कुशवाहा शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन बहुत देर होने जाने पर उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. तब पता चला की वो एक सूखे सकरे कुएं में गिर गए हैं. इसके बाद पहले परिवार और गांव वालों ने उनको कुएं से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो सफल नहीं हुए तो इसकी जानकारी पुलिस- प्रशासन को दी गई.

जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. कुआं बहुत सकरा था. इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई, लेकिन एसडीईआरएफ की टीम के सदस्यों ने बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाल लिया.

Related Articles

Back to top button