February 12, 2026 1:21 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश बीजेपी एक तरफ अपने नेताओं की जुबान पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही था. प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब बीजेपी विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

रीवा के मनगवां से बीजेपी विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति पाकिस्तान के खिलाफ की गई ने सेना की कार्रवाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बता डाला. यही नहीं विधायक ने ये भी कहा कि अमेरिका से आदेश आया इसलिए युद्ध विराम हुआ. तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित सभा में भाषण के दौरान विधायक प्रजापति ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में जो कार्यक्रम चल रहा था उससे पाकिस्तान को खत्म कर दिया जाता अगर यूनाइटेड नेशन से सीजफायर का आदेश नहीं आता.

सोशल मीडिया वायरल हो रहा वीडियो

इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनके इस बयान से बीजेपी के सामने परेशानी खड़ी हो गई है, वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को पार्टी के खिलाफ एक और मुद्दा मिल गया है. मनगवां विधानसभा सीट विंध्य के रीवा जिले से आती है. नरेंद्र प्रजापति ने बीजेपी के टिकट पर पहला बार चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. पेशे से इंजीनियर प्रजापति ने कांग्रेस प्रत्याशी बबीता साकेत को 31912 वोटों से शिकस्त दी थी.

विजय शाह का कर्नल सोफिया पर विवादित बयान

इससे पहले प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताया था. उनके इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस ने शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की. 15 मई को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शाह से इस मामले में माफी मांगने को कहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने शाह की अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी और उनके बयान को आक्षेपजनक बताया.

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने भी दिया विवादित बयान

वहीं मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीप देवड़ा के ऑपरेशन सिंदूर और सेना को लेकर दिए गए बयान से बवाल मच गया है. हाल ही में देवड़ा ने एक सार्वजनिक सभा में कहा कि पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है. देवड़ा का यह बयान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सीमा पर संघर्ष विराम की प्रशंसा के संदर्भ में था, लेकिन उन्होंने सेना को सीधे प्रधानमंत्री के अधीन दिखाने वाला बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया.

Related Articles

Back to top button