March 2, 2026 4:34 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

पंजाब की जेलों को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, उठाया गया ये कदम

रूपनगर : राज्य की जेलों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस (ए.आई.) वाले अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि जेल में नशा बेचते या सप्लाई करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सके। ये शब्द पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रूपनगर जेल की औचक जांच के अवसर पर व्यक्त किए।

इस दौरान उन्होंने जेल की बारीकी से जांच की, कैदियों की समस्याएं सुनीं और उनसे जेल के अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, परोसे जा रहे खाने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधारने और उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध प्रयोग और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं और पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस करना भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्होंने जेल अधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा और उन्हें नशीले पदार्थों, मोबाइल फोन और किसी भी अन्य आपत्तिजनक सामग्री पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वे अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को ईमानदारी और लगन से निभाएं और अगर कोई भी अपनी ड्यूटी के दौरान वादाखिलाफी करता है तो उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे नौकरी से निलंबित कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाना, डी.एस.पी. कंवर बी.पी. सिंह, डी.एस.पी. राहुल ग्रोवर, डी.एस.पी. (सुरक्षा) भूपिंदर सिंह, डी.एस.पी. राजपाल सिंह गिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button