February 11, 2026 9:10 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

टैटू गुदवाना हराम… मुस्लिम लड़कियों को उलेमा ने दी ये नसीहत, बैंक में नौकरी को लेकर कह दी बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. मौलाना के मुताबिक, शरीर पर टैटू गुदवाना हराम है.कारी इसहाक गोरा ने कहा कि आजकल हमारे समाज में ख़ास तौर पर लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी शरीर पर टैटू (Tattoo) गुदवाने को फ़ैशन और तहज़ीब समझ रही हैं. हैरत की बात यह है कि न सिर्फ़ यह आम होता जा रहा है, बल्कि लोग इसे बुरा भी नहीं समझते, उल्टा इसे एक स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं.

क़ारी गोरा ने कहा कि मुसलमान होने के नाते हमें याद रखना चाहिए कि इस्लाम में जिस्म पर टैटू गुदवाने की कोई इजाज़त नहीं है. यह अमल शरीअत की नज़र में हराम और नापसंदीदा है, क्योंकि यह अल्लाह की बनाई हुई फ़ितरी सूरत में तब्दीली करने जैसा है, जिसे क़ुरआन और हदीस में साफ़ तौर पर मना किया गया है.

जिन्होंने पहले से टैटू करवाया, वो हटवा लें

उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि हज़रत नबी करीम सा ने उन लोगों पर लानत फ़रमाई है जो जिस्म में नक़्श व निगार बनवाते हैं और अल्लाह की बनाई सूरत को बदलते हैं. उन्होंने कहा की जिन लोगों ने पहले से टैटू गुदवाए हैं, उन्हें फ़ौरन तौबा करनी चाहिए और जहां मुमकिन हो, उस टैटू को हटवाना चाहिए. और जो लोग यह इरादा रखते हैं कि आने वाले वक़्त में टैटू बनवाएँगे, उन्हें चाहिए कि इस इरादे से बाज़ आएं.

DJ बजाना शरीयत के खिलाफ

कारी इसहाक गोरा ने मुस्लिम समाज के युवाओं में बढ़ती शराब की लत, शादी ब्याह में DJ बजाने को भी शरीयत के खिलाफ बताया है. कारी इसहाक गोरा से एक सवाल पूछा गया कि क्या मुस्लिम समाज के लोग बैंक में नौकरी कर सकते हैं. इसपर जवाब देते हुए कारी इसहाक गोरा ने कहा कि इस्लाम में ब्याज के लेन देन पर मनाही है और बैंक का सारा पैसा ब्याज के लेन देन से ही आता है और शरीयत में ब्याज लेना देना दोनों ही हराम है. कारी इसहाक गोरा कहते हैं कि बैंक की नौकरी को लेकर दारुल उलूम से पहले भी फतवा जारी किया गया था.

Related Articles

Back to top button