February 27, 2026 1:45 pm
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका
उत्तरप्रदेश

आंधी-तूफान बनकर आई ‘मौत’… गाजियाबाद के ACP ऑफिस की छत ढही, दारोगा की चली गई जान

देर रात चली आंधी-तूफान से दिल्ली-एनसीआर में बेशक मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन इससे काफी नुकसान भी हुआ है. रातभर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अनेक जगह पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया. इस बीच गाजियाबाद से बुरी खबर सामने आई है. लोनी में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से एसीपी ऑफिस की छत गिरने से एक सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा मलबे में दब गए.

पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आला अधिकारियों और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा अंकुर विहार एसीपी ऑफिस में पेशकार के पद पर तैनात थे.

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दरोगा सो रहे थे. 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर वीरेन्द्र मिश्रा ACP अंकुर विहार में पेशकार थे और रात में कार्यालय में ही हो सो रहे थे. अचानक उनके ऊपर लिंटर गिर गया. जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई. पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के आदेश दिए हैं. बड़ा सवाल है कि जर्जर बिल्डिंग में सरकारी कार्य कैसे हो रहा है?

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र ने देर रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच छह घंटे में 81.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और इस दौरान 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

फरीदाबाद में जलभराव

वहीं दूसरी तरफ, फरीदाबाद में शनिवार रात 2:00 बजे आई आंधी और बारिश से स्मार्ट सिटी के कई इलाकों में जलभराव हो गया. आंधी से बल्लभगढ़ में कई जगह पर बोर्ड गिरने और संजय कॉलोनी सेक्टर 23 में एक घर की छत गिरने से कई लोंगों के घायल होने की सूचना है. इन सभी का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके अलावा तिगांव में खुले आसमान के नीचे बंधी तीन भैंसों की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में बारिश का पानी भर गया. इसी तरह जवाहर कॉलोनी 60 फीट रोड, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर पास में पानी भर गया था. इसके चलते अंडरपास को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. हालांकि, अब खोल दिया गया है.

Related Articles

Back to top button