February 12, 2026 3:26 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर नई चेतावनी, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें…

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज से नौतपा शुरू हो रहा है, यानी कि  25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा और इन दिनों में सूरज आग बरसाएगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।  इसी बीच पंजाब के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि अन्य जिलों में रात के समय भी भीषण गर्मी का एहसास होगा।

ये जिले अलर्ट पर
विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश व तूफान की चेतावनी जबकि तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, संगरूर और लुधियाना में येलो अलर्ट , वहीं फिरोजपुर फाजिल्का, मु्क्तसर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, बठिंडा, और मानसा में ऑरेंज अलर्ट यानी भीषण लू  रहेगी।

लोगों से खास अपील 
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान अत्यधिक धूप से बचें, विशेषकर दोपहर के समय। इसके साथ ही, गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और किसी भी तरह के शारीरिक श्रम से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें और यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलता है तो वह हाइड्रेटेड रहे। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जून के बाद ‘नौतपा’ का असर कम हो जाएगा, और फिर तापमान में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल यह 9 दिन बहुत गर्म होंगे।

शनिवार को तूफान से 4 की मौ+त
बता दें कि 40 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच पंजाब में शनिवार शाम को आए आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया व जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। वहीं इस दौरान अलग-अलग जगह 4 लोगों की मौ+त हो गई।

Related Articles

Back to top button