June 8, 2025 11:32 pm
ब्रेकिंग
कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो ... बरेली: IVRI के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, देसी तकनीक से कुत्ते का किया हिप रिप्लेसमेंट; पुलिस का डॉग ... हिंदू से लेकर मुस्लिम तक… 20 शादियां कीं, जो मिला उसी से विवाह, कहानी लुटेरी दुल्हन की जो साथ लेकर च... ‘गांव वालों कूद जाऊंगा…’ 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक काटा बवाल, पुलिस भी पहुंची दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला
पंजाब

रमन अरोड़ा की बढ़ीं मुश्किलें, विजीलैंस अब रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी करेगी जांच

जालंधरः विजीलैंस ब्यूरो द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में अब रमन अरोड़ा व उनके रिश्तादरों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की जांच ब्यूरों द्वारा शुरू की जाएगी।

विजीलैंस ब्यूरो ने बेनामी संपत्तियों को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और कई कमर्शियल बिल्डिंगों के अलावा कई अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बोल रही संपत्तियों को लेकर भी जांच का घेरा बढ़ने जा रहा है। पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। विजीलैंस ब्यूरो इस समय इस सारे प्रकरण में गहराई से जांच कर रहा है।

आप विधायक को लेकर विजीलैंस के पास अब कई लोग भी पहुंचने शुरू हो गए है जो उन्हें रमन अरोड़ा के बारे में जानकारियां दे रहे है। इसके अलावा रमन के रिश्तेदारों के बारे में भी पूरी जानकारी विजीलैंस द्वारा जुटा ली गई है। रिश्तेदारों के नाम पर बनी संपत्तियों को लेकर भी पूछताछ होगी और इन संपत्तियों को बनाने का स्त्रोत रिश्तेदारों से पूछा जाएगा।

Related Articles

Back to top button