April 4, 2026 9:48 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील हरकत करने वाला BJP नेता अरेस्ट, पुलिस ने जेल भेजा

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के जिस कथित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले की भानपुरा पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो में इस नेता को सत्तारूढ़ दल बीजेपी का नेता बताया गया जबकि पार्टी का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स प्राथमिक सदस्य नहीं है. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी था. महासभा ने अपने एक बयान में कहा था कि मनोहरलाल धाकड़ को पद से हटा दिया गया है.

मनोहरलाल धाकड़ को किया गिरफ्तार

भानपुरा थाने के थाना रमेशचंद्र डांगी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ अश्लीलता करने वाले मंदसौर जिले के ग्राम बनी के मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला का पता लग गया है और वह मनोहरलाल की पुरानी प्रेमिका है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि मनोहरलाल धाकड़ को गरोठ जेल भेज दिया गया है. वायरल वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है. वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आए थे. यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है.

बीजेपी समर्थित जिला पंचायत सदस्य

वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिख रही है. परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का पंजीयन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है. मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी बीजेपी समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक आठ से निर्वाचित हैं.

धाकड़ समाज ने किया किनारा

डीआईजी रतलाम रेंज मनोज सिंह ने कहा कि मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आया है. 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार MP14CC4782 में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं. पूरा वाक्या एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गया. मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

इधर आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद समाज ने भी मनोहर लाल धाकड़ से किनारा कर लिया है. धाकड़ महासभा युवा संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ के निर्देश पर मनोहर को राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त कर दिया है.

Related Articles

Back to top button