February 25, 2026 9:06 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

Thar वाली Suspend कांस्टेबल अमनदीप कौर की बिगड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती

बठिंडा: आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को मंगलवार देर रात अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद विजिलेंस टीम उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर सोफिया गर्ग ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमनदीप कौर के गुर्दे के नीचे वाली नली में पथरी पाई गई, जिसके कारण उसे अत्यधिक दर्द हुआ। प्रारंभिक जांच और उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अमनदीप कौर पहले से ही पथरी की बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान अचानक दर्द बढ़ गया, जिससे विजिलेंस को उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।

गौर है कि अप्रैल माह में अमनदीप कौर को एएनटीएफ की टीम ने 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ गिरफ्तार किया था। इस गंभीर मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था। एक महीने की जेल काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हुई थी। अब विजिलेंस ब्यूरो ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को फिर गिरफ्तार किया और अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। लेकिन अब उसकी तबीयत बिगड़ने के चलते यह पूछताछ कुछ समय के लिए थम गई है।

क्या अब रिमांड पर असर पड़ेगा?
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या स्वास्थ्य कारणों के चलते विजिलेंस की जांच प्रभावित होगी? क्या पथरी की आड़ में अमनदीप कौर को राहत मिलेगी या विजिलेंस अस्पताल में ही पूछताछ जारी रखेगी? आने वाले दिन इस हाई प्रोफाइल मामले में कई परतें खोल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button