Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

सुशासन दिवस समाधान शिविर के अंतिम दिवस सुरेशपुर में विधायक गोमती साय ने की शिरकत

पत्थलगांव – पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के सुरेशपुर में आयोजित सुशासन दिवस समाधान शिविर के अंतिम दिन में विधायक गोमती साय ने सहभागिता कर ग्रामीण जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार जनसमस्याओं के समाधान हेतु सराहनीय प्रयास है छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और उनके समाधान के लिए यह योजना लागू की है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरा धर्म है, और मैं सदैव जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्राथमिकता से हल करने का प्रयास करूंगी।”

इस अवसर पर अनिल मित्तल, हरजीत भाटिया,मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हेमंत बंजारा,प्रदीप गुप्ता,चमर साय, वीरेंद्र सिंह,जनपद अध्यक्ष धनियारो परहा,उपाध्यक्ष फिलिस्फीना एक्का,सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह,जनपद सदस्य गण,भाजपा कार्यकर्ता गण एवं सम्माननीय जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन योजना, कृषि योजनाएं इत्यादि की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। विधायक गोमती साय ने शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनका संकल्प है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.