February 23, 2026 3:39 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

आधार कार्ड पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बंद करने पर लालजीत सिंह भुल्लर का बड़ा बयान

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब में सरकारी बसों में आधार कार्ड पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बंद करने को लेकर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री भुल्लर ने सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर स्पष्ट किया है कि पंजाब में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के कंडक्टर फर्जी आधार कार्ड की जांच जरूर करते हैं लेकिन वे महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने से नहीं रोकते और पंजाब की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की यह सुविधा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों की सरकार है और राज्य की महिलाओं की सुविधा का पूरा ख्याल रख रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में थी कि फर्जी आधार कार्ड के कारण राज्य से बाहर की महिलाएं भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं, जिससे पीआरटीसी को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पी.आर.टी.सी. बसों को मोटा चूना लग रहा है। इसके चलते अब मुफ्त यात्रा के लिए आधार कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। मंत्री भुल्लर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button