August 4, 2025 10:53 am
ब्रेकिंग
बंगाली भाषा पर मचा है सियासी बवाल… CM ममता ने किशोर कुमार के बहाने दिखाया आइना सोनिया गांधी का त्याग बताते-बताते क्या सिद्धारमैया पर निशाना साध गए डीके शिवकुमार? झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स...
पंजाब

ई-रिक्शा सवार अज्ञात महिलाओं ने कर दिया बड़ा कांड, खंगाली जा रही CCTV

मालेरकोटला (जहूर): ई-रिक्शा सवार 4 अज्ञात महिलाओं ने 12 लाख के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड पी.सी.एस. अधिकारी शमशाद अली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब उसकी पुत्रवधू शामिया को उसके मायके से लेकर मोहल्ला अराइयां स्थित मेरी ससुराल जा रहा ई-रिक्शा रास्ते में मोहल्ला अजीमपुरा पहुंचा तो रास्ते में 4 अज्ञात महिलाएं अपने 2 बच्चों के साथ उक्त ई-रिक्शा में सवार हो गईं।

कुछ ही दूरी पर ससुराल पहुंचने पर शामिया ने देखा कि उसके लेडीज पर्स की जिप खुली हुई थी और पर्स के अंदर रखा करीब 12 लाख रुपए के सोने के आभूषणों से भरा छोटा पर्स गायब था। जेवर चोरी होते ही परिजनों ने तत्काल अज्ञात महिलाओं की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। दरखस्ती शमशाद अली ने बताया कि जब उन्होंने मोहल्ले सहित उक्त बाजार में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली तो इस दौरान ई-रिक्शा के बारे में पूरी जानकारी मिलने के अलावा हालांकि उक्त अज्ञात महिलाओं की तस्वीरें भी प्रकाश में आई हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पूरी जानकारी स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है तथा उक्त अज्ञात महिलाओं की तलाश कर रही है। एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने दावा किया कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार द्वारा मामला हमारे ध्यान में लाए जाने के तुरंत बाद पुलिस ने युद्ध स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button