February 27, 2026 6:32 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
मध्यप्रदेश

जिसके भी मुंह से श्री राम निकलता है, कांग्रेसी सोचते हैं यह मोदी का आदमी है- विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल : कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का सृजन हो रहा है या नेताओं का विसर्जन हो रहा है यह तो वही जानें हमको उससे क्या लेना देना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा जैसी कांग्रेस चल रही है। हम तो शुभकामनाएं देंगे कि अच्छे खासे आराम कर रहे हैं, धूप देख नहीं रहे कितनी हो रही है, ऐसी धूप में जाकर करेंगे क्या? ढूंढेंगे किसको आदमी बचा हो तो ढूढेंगे न, जब लोग ही नहीं बचे तो ढूंढेंगे क्या?

पेड़ ही एक है और अब जब एक ही पेड़ है, उसके नीचे बैठकर जो चाहे निर्णय ले लो, आदमी हो तो आदमी ढूंढोगे, जब आदमी बचे ही नहीं तो ढूंढोगे क्या? जो बचे हैं उनको आपने शंका के दायरे में डाल दिया, उनको सबको फूल छाप बना दिया और जो फूल छाप बन गए उनके बारे में कैसे निर्णय लेंगे ? अब तो ऐसी स्थिति है कि जो कांग्रेस का टिकट लेता है वह भी फूल छाप निकल जाता है, जो कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है वह भी फूल छाप निकल जाता है। अब कुल मिलाकर स्थिति ऐसी हो गई है, बीजेपी का ऐसा फोबिया सवार हो गया है कि हर कांग्रेसी एक दूसरे पर शंका कर रहा है कि ऐसा तो नहीं कि यह बीजेपी का आदमी हो, यह मोदी का आदमी हो। जिसके भी मुंह से जय श्री राम निकला वह बस कांग्रेस की शंका के दायरे में आया। इसलिए उनका सृजन और विसर्जन दोनों एक साथ चल रहा है।

Related Articles

Back to top button