March 6, 2026 2:49 pm
ब्रेकिंग
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप... रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ...
देश

53 साल पुराना झगड़ा…चौथी क्लास में हुआ था विवाद, दो बुजुर्गों ने दोस्त का दांत तोड़कर लिया बदला

इंसान कभी-कभी रंजिश को लेकर सालों-साल मौके के तलाश में रहता है. लोग बचपन की यादों को पूरी उम्र भुला नहीं पाते हैं. ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है. यहां के रहने वाले एक बुजुर्ग ने 53 साल बाद अपने दोस्त के दांत तोड़कर बदला लिया है. दरअसल बुजुर्ग का बचपन में अपने सहपाठी से लड़ाई हुई थी, जिसे वह अभी तक भुला नहीं सके थे.

जानकारी के मुताबिक, 62 साल के बुजुर्ग बालकृष्णन ने अपने बचपन के दोस्त और सहपाठी वीजे बाबू पर अचानक हमला कर दिया. दोनों लोगों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई. जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान तीन दोस्त एक साथ थे. बालकृष्णन ने बाबू का कॉलर पकड़ा और मैथ्यू ने बाबू के चेहरे और पीठ पर वार किया. जिसकी वजह से वीजे बाबू के दो दांत टूट गए. आनन-फानन में वीजे बाबू को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

53 साल बाद लिया बदला

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और वीजे बाबू से मामले की जानकारी ली. वीजे बाबू ने घटना के बारे में पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी. उन्होंने बताया कि 1972 में जब वो क्लास 4 में थे. उसी दौरान किसी बात को लेकर बालकृष्ण न से झगड़ा हो गया था. इसके बाद वो अपने साथी मैथ्यू वालियाप्लाक्कल के साथ हमारे ऊपर टूट पड़े थे. 1972 में हुआ विवाद कभी खत्म ही नहीं हुआ.

पुलिस को दी घटना की जानकारी

वहीं वीजे बाबू ने कहा कि विवाद के बाद हम लोग कई बार मिले. हम लोगों के बीच दोस्ताना व्यवहार रहा. हमें नहीं मालूम था कि बालकृष्ण ने पुरानी रंजिश को अंदर ही अंदर पाल रखा था. वीजे बाबू के बयान के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Related Articles

Back to top button