March 25, 2026 9:06 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में बारिश के लिए और कितने घंटों का इंतजार… कब मिलेगी राहत? इन 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. गर्मी के चलते पंखा, कूलर और एसी सब कुछ फेल होते हुआ नजर आ रहे हैं. हालांकि, अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगे 4 से 5 दिनों तक बारिश की संभावना है.

उत्तर भारत को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 13 से 19 जून के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान शुरुआती 2 से 3 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है. उत्तराखंड में 13 से 18 जून के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 जून के दौरान हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

इस दौरान यहां गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 13 से 17 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. 14 और 15 जून को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा की गति बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) की संभावना है. 13 से 18 जून के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी

पश्चिमी राजस्थान में 14 से 18 जून के दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान केरल, माहे, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसी के साथ 14 से 16 जून के दौरान केरल और माहे, 13-16 जून के दौरान आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है

दक्षिण भारत में भी बारिश की चेतावनी

14 और 15 जून को लक्षद्वीप, 13 से 18 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना, 13 जून को रायलसीमा, 13-17 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 13-18 जून के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश. 14 और 15 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 14 से 17 जून के दौरान केरल और माहे, 13 से 16 जून के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

महाराष्ट्र में कब होगी बारिश

महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 13 से 16 जून के दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 से 15 जून के दौरान गुजरात में आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शुरू होकर तेज हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 14 और 15 जून को महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.16-18 जून के दौरान कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

गरज के साथ होगी इन राज्यों में बारिश

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और 13-16 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 14 से 16 जून के दौरान मध्य प्रदेश, 12 से 16 जून के दौरान विदर्भ, 13 जून को छत्तीसगढ़ और 14 जून को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

15-18 जून के दौरान मध्य प्रदेश में, 14 से 18 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में, 13 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 13-15 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 16 और 17 जून को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 18 जून को झारखंड में, 13 से 18 जून के दौरान ओडिशा में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button