February 25, 2026 4:18 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

घर के बाहर खेल रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

दुर्ग। दुर्ग के उरला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां महज ढाई साल के बच्चे की ई-रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई। मामले में बताया गया कि, ई-रिक्शा चालक नशे में धुत होना बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है। जिसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

दरअसल, दुर्ग के उरला बांबे आवास में रहने वाले परिवार के ढाई साल का बच्चा खुशान दास मानिकपुरी घर के सामने अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान इसी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी अजय विश्वकर्मा नशे में धुत ई-रिक्शा चलाते हुए खेल रहे बच्चे पर चढ़ा दिया। जिससे घटना में मासूम बुरी तरह दब गया। वहीं  कुछ दूर पर बैठे बच्चे के चाचा ने आवाज सुनकर चक्के के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला और मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 इस हादसे में मासूम बच्चे के सिर,रीढ़ की हड्डी, हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक उल्टा चाचा को धमकाने लगा। घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और मातम पसरा हुआ है। मोहन नगर थाना पुलिस ने घटना के बाद ई- रिक्शा जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी अजय विश्वकर्मा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button