March 10, 2026 2:34 am
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
मध्यप्रदेश

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

गुना। शहर के बीजी रोड क्षेत्र में बिजली के खम्बे की चपेट में आने से एक युवक को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन इस घटना के लिए बिजली विभाग को दोषी बता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हादसे की आशंका जाहिर की थी, लेकिन बिजली कम्पनी के कर्मचारियों ने उसे नजर अंदाज कर दिया था। बता दें कि शुक्रवार को शहर के अधिकांश क्षेत्र में तेज हवा और आंधी चलने की वजह से बिजली के तार अस्त-व्यस्त हो गए थे और भारी नुकसान हुआ था। इसी दौरान बीजी रोड क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय पप्पू कुशवाह घर से कुछ ही दूरी पर लगे एक बिजली के खम्बे से टकराए और उन्हें जोरदार करंट लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली के खम्बे ने पप्पू कुशवाह को खींच लिया वे काफी देर तक चिपके रहे और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पप्पू के शव को गुना जिला अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस खम्बे से करंट लगने की वजह से हादसा हुआ है, उसमें बिजली कम्पनी के कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइन को चीनी की प्लेट से नहीं बांधा था। तार अस्थाई रूप से लगाए गए थे, जो हवा और आंधी चलने की वजह से सीधे खम्बे के सम्पर्क में आए और करंट फैल गया।

इसी बीच पप्पू कुशवाह खम्बे के नजदीक से गुजर रहे थे, जिन्हें बिजली के खम्बे ने अपनी ओर खींच लिया और यह दर्दनाक हादसा सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में बिजली विभाग के खिलाफ जांच करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button