February 24, 2026 12:16 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में खेल प्रतिभाओं को लगेंगे पंख, 50 प्ले ग्राउंंड बनाएगा सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अब खेल प्रतिभाओं को नए पंख मिलेंगे। यह क्षेत्र अब अपने ऊपर लगे नक्सल प्रभावित जिले के टैग को हटाकर स्थानीय प्रशासन की अनोखी पहल से स्पोर्ट्स हब के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मान देशी फाउंडेशन की मदद से ‘मैदान कप’ पहल के तहत 50 खेल के मैदान बनाने का फैसला किया है। अब तक, सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से 20 खेल के मैदान पूरे हो चुके हैं, और शेष 30 अक्टूबर तक तैयार होने की उम्मीद है।

दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, इसलिए प्रशासन ने मान देशी फाउंडेशन और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘मैदान कप’ की शुरुआत की है। इसके तहत दंतेवाड़ा में खेल संस्कृति और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 50 खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे।

दंतेवाड़ा के जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा, “यह प्रोजेक्ट केवल खेल के बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं है – यह जीवन के पुनर्निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाने और दंतेवाड़ा को एक नया भविष्य देने के बारे में है।”

उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक 2024 से प्रेरित होकर दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा के अवसरों से जोड़ने के लिए ‘मैदान कप’ की शुरुआत की गई है।

13 खेलों की सुविधाओं वाले मैदान विकसित किए गए

कलेक्टर ने बताया कि पहले चरण में 50 गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण किया जाएगा, जिसे बाद के चरणों में पूरे जिले में इसका विस्तार किया जाएगा। स्थानीय सामग्रियों से सरकारी हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और पोर्टा-केबिन स्कूलों के परिसरों में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। जिनमें से प्रत्येक की लागत 4 लाख रुपये से कम है। इनमें रनिंग ट्रैक, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, वॉल क्लाइंबिंग आदि जैसी 13 खेल वस्तुओं की सुविधाएं शामिल हैं। स्थानीय बच्चों ने भी चारदीवारी को रंगकर इस जगह को और अधिक जीवंत और व्यक्तिगत बना दिया है।

कलेक्टर ने कहा कि इस पहल का मकसद नक्सल प्रभावित और संवेदनशील जिलों की खेल प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से दुनिया से जोड़ना है। इन सुविधाओं के साथ, हम चाहते हैं कि देश की अगली खेल हस्ती बस्तर क्षेत्र से आए।

सचित तेंदुलकर फाउंडेशन को क्यों चुना गया

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वयं भी खेल के मैदानों का निर्माण कर सकता था, लेकिन युवाओं और बच्चों को आकर्षित करने के लिए समुदाय और सचिन तेंदुलकर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को इसमें जोड़ा गया। कलेक्टर ने कहा,‘‘लंबे समय में हम चाहते हैं कि अगला सचिन तेंदुलकर, नीरज चोपड़ा और पीटी उषा बस्तर से आएं।’’

अधिकारी ने कहा कि इस पहल के तहत अपने क्षेत्रों में खेल के बेहतरीन मैदान विकसित करने वाली पंचायतों को स्केटिंग पार्क से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एक रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स सिटी भी बना रहा है, जहां क्षेत्र के पदक जीतने की क्षमता वाले शीर्ष खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्पोर्ट्स सिटी में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान, स्विमिंग पूल और अन्य खेल सुविधाएं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button