February 23, 2026 1:44 pm
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...
मध्यप्रदेश

‘मैं जीना चाहती हूं, मुझे जहर दे दिया…’ मरने से पहले कही थी ये बात, पुणे से किडनैपिंग, ट्रेन में मिली बेहोश और जबलपुर में मौत

महाराष्ट्र के पुणे से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपहरण कर दूसरी जगह ले जाया जा रहा था, जिसकी जबलपुर में मौत हो गई. बच्ची ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मरने से पहले नाबालिग ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि मैं जीना चाहती हूं. लेकिन अपहरण कर ले जा रहे युवक ने मुझे जबरदस्ती जहर खिला दिया. जहर की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई. अब जीआरपी पुलिस की जानकारी पर जबलपुर पहुंची पुणे पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और नाबालिग का शव परिजनों को सौंप दिया गया.

जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 जून को शहडोल नागपुर एक्सप्रेस में नैनपुर स्टेशन के पास टिकट चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की सीट पर बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसकी जानकारी टीटीई ने नैनपुर जीआरपी को दी. सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने नैनपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग का रेस्क्यू किया और उसे जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया.

16 जून की देर रात हो गई मौत

हालत गंभीर होने पर उसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 16 जून की देर रात उसकी मौत हो गई. 17 जून को पुणे पुलिस परिजनों को लेकर जबलपुर पहुंची. जहां परिजनों की मौजूदगी में नाबालिग का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से शव पुणे लेकर रवाना हुए.

मृतक लड़की की मां का कहना है कि 26 मई को पुणे के बंड गार्डन थाना क्षेत्र से करन सिंह नाम का युवक बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले गया था. उन्होंने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद से वह लगातार बेटी की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान फोन पर जानकारी मिली कि बेटी को किसी युवक ने जहर खिला दिया और उसकी हालत बेहद खराब है. मृतक की मां का कहना है कि आरोपी करण सिंह राठौड़ ने उनकी बेटी की हत्या की है. उसको फांसी की सजा होनी चाहिए.

बंड गार्डन की पुलिस करेगी जांच

मामले में जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव का कहना है कि टीटीई की सूचना पर हमने लड़की को ट्रेन से रेस्क्यू किया था. पहले विक्टोरिया फिर मेडिकल अस्पताल में उसका इलाज हुआ, लेकिन 16 जून को उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी जबलपुर ने मामला दर्ज करते हुए केस डायरी पुणे पुलिस को सौंप दी है. अब आगे की जांच पुणे के बंड गार्डन की थाना पुलिस करेगी. शव का पोस्टमार्टम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी होने के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button