February 23, 2026 2:39 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
छत्तीसगढ़

आज कहां होगी बारिश, किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एक क्लिक में जानें मौसम का पूरा अपडेट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पैसा के इलाकों में गुरूवार तड़के बारिश हुई है। सुबह-सुबह हुई बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। बारिश के बाद रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में बदल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर बदल छाए रहेंगे। इतना ही नहीं रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा है कि, तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होगी। इतना ही नहीं बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे। बारिश के दौरान लोगों से घटों में रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button