February 24, 2026 7:31 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
देश

ओडिशा आने के लिए मैंने ट्रंप का न्योता ठुकराया, भुवनेश्वर में PM मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे हुए हैं. जहां, ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए. इस दौरान पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही. पीएम ने कहा कि मैंने महाप्रभु की धरती पर आने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्योते को ठुकरा दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले मैं G7 समिट के लिए कनाडा में था. उस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे फोन किया और बड़े आग्रह के साथ निमंत्रण दिया. मैंने, अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा, निमंत्रण के लिए आपका धन्यवाद, लेकिन मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना जरूरी है. इसलिए मैंने उनका निमंत्रण विनम्रता से मना किया. आपका प्रेम मुझे महाप्रभु की धरती तक खींच लाया है.

‘2014 से पहले 100 से अधिक जिले नक्सली हिंसा की चपेट में’

प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक, ओडिशा के लाखों गरीब परिवार आयुष्मान योजना से बाहर थे. आज यहां केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और राज्य सरकार की गोपबंधु जन आरोग्य योजना दोनों चल रही हैं. जिससे यहां के करीब 3 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलना तय हुआ है. 2014 से पहले देश के सवा सौ से अधिक आदिवासी जिले नक्सली हिंसा की चपेट में थे. बीते वर्षों में हमने आदिवासी समाज को हिंसा से बाहर निकालकर विकास के नए पथ पर ले जाने का काम किया है.

दुर्भाग्य से अतीत में जनजातीय समाज को उपेक्षा मिली- मोदी

पीएम ने कहा कि ओडिशा में तो बहुत बड़ी संख्या में जनजातीय समाज रहता है, लेकिन दुर्भाग्य से अतीत में उन्हें सिर्फ उपेक्षा मिली. लंबे समय तक जिस पार्टी ने देश पर शासन ​किया, उसने आदिवासियों को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया. इन लोगों ने आदिवासी समाज को न विकास दिया न भागीदारी दी. इन लोगों ने देश के बड़े हिस्से को नक्सलवाद, हिंसा और अत्याचार की आग में धकेल दिया.

नक्सलवाद का खात्मा होगा, और यह मोदी की गारंटी है!

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई की है और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है. नतीजतन, नक्सली हिंसा अब सिर्फ 20 जिलों तक सीमित रह गई है. इस मुद्दे से निपटने के प्रयासों की मौजूदा गति के साथ, आदिवासी समुदाय नक्सलवाद की गिरफ्त से पूरी तरह मुक्त होने की राह पर है. देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यह मोदी की गारंटी है.

Related Articles

Back to top button