March 1, 2026 7:26 am
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि...
मध्यप्रदेश

राज कुशवाह को किसने की थी 5 लाख की पेमेंट, फिर पिस्टल खरीदी… राजा रघुवंशी केस में सोनम के आशिक को लेकर खुलासा

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी केस में सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि राजा को पहले गोली से मारने का प्लान था. इसके लिए राज को 5 लाख रुपये की पेमेंट मिली थी. उन्हीं रुपयों से राज ने पिस्टल खरीदी थी. सूत्रों के मुताबिक, राज को ये रुपये किसी ने नहीं, बल्कि सोनम ने ही दिए थे. हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

सोनम जहां पहले कह रही थी कि हम सिर्फ राजा को डराना चाहते थे. ऐसे में इतने सारी बातों का सामने आना साफ-साफ दर्शाता है कि वो राजा को मारना ही चाहती थी. उसने इसके लिए तीन-तीन प्लान बनाए थे. पहला प्लान था गोली से मार डालने का. दूसरा था सेल्फी के बहाने खाई में धक्का देकर मारने का और तीसरा था, धारधार हथियार से राजा का काम तमाम करने का. पहले दो प्लान तो फेल हो गए. लेकिन अंतिम प्लान उसका कामयाब रहा.

तीन आरोपियों आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान ने राजा पर हमला करके उसे मार डाला. वहीं, सोनम से सब तमाशा अपनी आंखों से वहां खड़े देखती रही. बल्कि, चिल्ला-चिल्ला कर ये भी कह रही थी कि मार डालो इसे. बाद में राजा के पर्स से पैसे निकाल और सोने की चेन एवं अंगूठी निकालर वो आरोपियों संग वहां से भाग गई. राजा की लाश को उन्होंने खाई में फेंक दिया.

लेकिन जल्द ही सोनम का भंडाफोड़ हो गया. अब वो पुलिस रिमांड पर है. पांचों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है. उधर, मामले की जांच में जुटी शिलांग पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सोनम के इंदौर स्थित घर से लेकर हत्याकांड के बाद गाजीपुर लौटने तक की लोकल लोकेशन खंगालनी शुरू कर दी है. इंदौर और मेघालय के अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है.

वीडियो से मिले अहम सुराग

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को पुलिस होटल से बाहर निकलकर जांच में सक्रिय नहीं हुई. जानकारी मिली है कि मेघालय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को पत्र लिखकर ब्लॉगर देव सिंह द्वारा पोस्ट दो वीडियो की जानकारी मांगी है. घटना के बाद पहला वीडियो 16 मई को पोस्ट किया था, जिसमें सोनम सफेद टी-शर्ट पहने राजा के आगे-आगे पहाड़ी चढ़ती दिख रही है. यही टी-शर्ट बाद में घटनास्थल के पास मिली थी. सोनम के हाथ में एक पॉलीथिन बैग भी था, जिसमें रेन कोट होने की आशंका है. अगले दिन ब्लॉगर ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आरोपी आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान तीनों रघुवंशी दंपती के पीछे-पीछे जाते नजर आए.

तीन मोबाइल अब तक नहीं मिले

20 मई को कपल इंदौर से हनीमून के लिए असम निकला था. 21 मई को वो लोग शिलॉन्ग पहुंचे. शुरुआत में रघुवंशी दंपती को लापता बताया गया था. 2 जून को राजा का शव मिलने के बाद केस मर्डर इन्वेस्टिगेशन में बदल गया. 7 जून की रात सोनम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और उसे हिरासत में ले लिया गया. जांच में सामने आया कि सोनम और राजा के पास चार मोबाइल थे, जिनमें से तीन सोनम के थे. हत्या के बाद उसने राजा का फोन तोड़कर फेंक दिया. सोनम के बाकी तीनों मोबाइल अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं.

Related Articles

Back to top button