March 2, 2026 10:47 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
मध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजवाड़ा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री सिंधिया हुए शामिल

इंदौर: देश भर में 21 जून यानी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेश भर में योग दिवस पर कई आयोजन किए गए। इंदौर के राजवाड़ा पैलेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सिंधिया ने लोकमाता अहिल्या देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशाखापट्टनम में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद सिंधिया ने विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र, गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विशाखापट्टनम आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अलावा देश के सभी हिस्सों में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों ने आज योग किया है। विश्व के सबसे बड़े दिन के रूप में 21 जून  को योग दिवस मनाया जाना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विश्व के 170 देश आज योग दिवस बना रहे हैं जो भारत के आध्यात्मिक शक्ति और पौराणिक महत्व को प्रदर्शित करता है।

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से योग दिवस के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग दिवस की शुरुआत 11 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई थी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्रदान की गई है और 21 जून को पूरा विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस का यह कार्यक्रम आज एक अनूठी मिसाल बन चुका है।

Related Articles

Back to top button