March 6, 2026 8:08 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

बिजली कंपनी को हो रहा है 4,550 करोड़ का घाटा, इसलिए अब देना पड़ सकता है ज्यादा बिल

रायपुर: जुलाई से राज्य के 64 लाख बिजली उपभोक्ताओं को औसतन 50 रुपये अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। दरअसल राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली की दरों में प्रति यूनिट 15 से 20 पैसे की वृद्धि का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा था। इस पर आयोग में दो दिन जनसुनवाई भी हो चुकी है।

इसे लेकर कंपनी का कहना है कि उसे 4,550 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इसकी भरपाई के लिए यह कदम जरूरी है। पिछले वर्ष भी जून में दरें बढ़ाई गई थीं। एक बार फिर एक जुलाई से बिजली की दरें बढ़ने से आम उपभोक्ताओं पर हर महीने 20 से 50 रुपये तक अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि घरेलू, कृषि और छोटे व मध्यम व्यापारिक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने से भारी वित्तीय दबाव है। वर्तमान में बिजली आपूर्ति में घाटा हो रहा है।

नए टैरिफ पर जल्द फैसला

सीएसपीडीसीएल ने वियामक आयोग को 4,550 करोड़ का घाटा दिखाकर उसकी भरपाई के लिए सभी कैटेगरी के वर्तमान टैरिफ रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। आयोग में लीगल और टेक्निकल सदस्य नहीं होने के कारण अब तक टैरिफ पर कोई फैसला नहीं हो सका था। आयोग में सदस्यों की नियुक्ति के बाद टैरिफ पर फैसला लेने की कार्रवाई शुरू हुई। कंपनी के प्रस्ताव पर 19 व 20 जून को जनसुनवाई पूरी होने के बाद अब जनप्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं की राय बिजली कंपनी को भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद इसकी समीक्षा होगी। इसके बाद नया टैरिफ रेट जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button