February 23, 2026 4:30 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में भरे जाएंगे एक दिन में 3400 गड्ढे… मंत्री प्रवेश वर्मा बोले ये होगा इतिहास

देश की राजधानी दिल्ली में हर साल बारिश के चलते बुरा हाल हो जाता है. बीते दिनों हुई बारिश से कई जगहों पर गड्ढों में पानी भर गया था, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. सरकार के लिए दिल्ली में मानसून से निपटना बड़ी चुनौती है. इस बीच सूबे के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में एक ही दिन में सड़कों के 3400 गड्ढे भरे जाएंगे.

मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया ‘ इतिहास बनने जा रहा है. कल दिल्ली में पहली बार ऐसा होगा – 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों पर एक ही दिन में 3,400 गड्ढों की मरम्मत की जाएगी. यह सिर्फ मरम्मत अभियान नहीं है, यह दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी की प्रतिबद्धता है कि वे विश्वास बहाल करें, सुरक्षा सुनिश्चित करें और साबित करें कि जब इरादा ईमानदार हो, तो सड़कें जल्दी ठीक हो जाती हैं.

‘दिल्ली के 3400 गड्ढों को भरा जाएगा’

इसके साथ ही मंत्री ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 4 महीने से हमारे सारे ऑफिसर्स इस बात की चिंता करते थे कि हम सारे पीडब्ल्यूडी के गढ्ढों को भरकर दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छी व्यवस्था खड़ी करें, क्योंकि 2 दिन के बाद में मानसून आने की संभावना है, इसलिए हम सारे अधिकारियों और इंजीनियर के साथ मिलकर एक बहुत ही कड़ी मेहनत के साथ में कल एक रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि न ही देश और न ही दुनिया में अभी तक ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है. उन्होने कहा कि कल हम एक साथ दिल्ली के 3400 गड्ढों को भरेंगे.

‘पहले और बाद की फोटो की जाएंगी अपलोड’

उन्होंने कहा कि हमने पब्लिक सर्वे और मिल रहीं शिकायतों के साथ ही हमारे अधिकारियों, इंजीनियर ने सभी ने रोड पर जाकर सर्वे किया और 3400 गड्ढों की पहचान की है. मंत्री ने कहा कि वो गड्ढा कहां पर है आज शाम को PWD की साइट पर अपलोड हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कल हमारी जीपीएस इनेबल्ड वैंस इन गड्ढों की रियल टाइम ट्रैकिंग करेंगी और उसका रियल टाइम PWD की साइट पर अपलोड किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने एक-एक गड्ढे का जियो टैगिंग किया है और उसकी फोटो के साथ हम बिफोर आफ्टर की फोटो को अपलोड करेंगे.

Related Articles

Back to top button