March 7, 2026 3:17 pm
ब्रेकिंग
मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं सागर को मिली एक और यूनिवर्सिटी की सौगात! CM करेंगे शुभारंभ, जानें कौन मंत्री पुत्र संभालेगा कमान? इंसानियत शर्मसार! 'फसल जल जाएगी...' कहकर अंतिम संस्कार से रोका, मुक्ति धाम से वापस लौटाई बुजुर्ग की ... 'धमाकों से दहल उठा था दुबई...' खौफ के साए में जबलपुर लौटे लोगों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीत... नारी शक्ति की उड़ान! 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महि... Ishan Kishan Dinner: गर्लफ्रेंड और अर्शदीप-अभिषेक के साथ डिनर पर पहुंचे ईशान किशन, साथ दिखा ये खास य... Bollywood News: दीपिका के 8 घंटे काम वाले बयान पर करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट, सोशल मी... मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी पर किया बड़ा ड्रोन अटैक क्या अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करने वाला है इजराइल? महायुद्ध के बीच इस दावे से मची सनसनी PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा! 4.7 करोड़ मर्चेंट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी, DRHP में सामने ...
मध्यप्रदेश

राजा रघुवंशी की हत्या के लिए खरीदी गई पिस्टल इंदौर के नाले से हुई बरामद

इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। राजा को गोली मारने के लिए राज कुशवाह द्वारा खरीदी पिस्टल प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने नाले में फेंक दी थी। पुलिस को सिलोम की कार से 50 हजार रुपये भी मिले हैं।

कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपितों को लेकर शिलांग रवाना हो गई। सहकार नगर (कैट रोड) निवासी 30 वर्षीय राजा की उसकी पत्नी सोनम ने मेघालय में आरोपित विक्की उर्फ विशाल, आनंद और आकाश से हत्या करवा दी थी। साजिश रचने वाला राज कुशवाह पहले गोली चलवाकर हत्या करवाना चाहता था।

उसने सिकलीगरों से पिस्टल भी खरीद ली थी। सोनम कार लेकर गाजीपुर चली गई व पिस्टल हीराबाग कॉलोनी स्थित फ्लैट में ही छोड़ गई। बैग में पिस्टल के साथ पांच लाख रुपये भी रखे थे। सिलोम (महालक्ष्मी नगर), लोकेंद्र तोमर (ग्वालियर) और बल्लू उर्फ बलवीर (अशोक नगर) ने फ्लैट खाली कर सामान में आग लगा दी।

मंगलवार देर रात लोकेंद्र को गिरफ्तार कर ग्वालियर से इंदौर लाए। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। आरोपितों ने बताया कि पिस्टल इंडस्ट्री हाउस के पीछे स्थित नाले में फेंकी थी। बुधवार दोपहर पुलिस दोनों आरोपितों को मौके पर ले गई और नाले से पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस महालक्ष्मी नगर पहुंची और सिलोम की कार (एमपी 09/डब्ल्यूजी-2352) से 50 हजार रुपये कैश भी बरामद किए। एसआईटी तीनों को लेकर फ्लाइट से शिलांग रवाना हो गई।

थैली में ईंट रख फेंकी पिस्टल

एसआइटी ने पिस्टल की जब्ती सिलोम जेम्स से दर्शाई है। पुलिस ने लोकेंद्र के सामने पूछताछ की थी। दोनों ही साथ में फेंकने आए थे। सिलोम ने कहा- थैली में पिस्टल और दो कारतूस रखे थे। उसने थैली में ईंट रखकर फेंकी थी। पुलिस सिलोम को नाले पर लेकर पहुंची और पिस्टल बरामद कर ली।

Related Articles

Back to top button