February 13, 2026 3:43 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

कोलकाता: छात्रा को पद का लालच देकर बुलाया! लॉ कॉलेज में गैंगरेप मामले में TMC नेता का नाम शामिल

कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने हिला कर रख दिया है. कस्बा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कॉलेज का एक पूर्व छात्र और दो कर्मचारी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक कॉलेज के स्टूडेंट यूनियन से भी जुड़ा है. साथ ही इसका संबंध तृणमूल कांग्रेस से भी बताया जा रहा है.

पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसके साथ 25 जून को कॉलेज के अंदर गैंगरेप की घटना हुई.रात साढ़े सात बजे से 22:50 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की. वहीं, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. वारदात के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक टीएमसी का स्थानीय नेता है. उसका कॉलेज और आसपास के इलाकों में काफी दबदबा है.

क्या बोले तृणमूल छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष?

वहीं, इस मामले पर तृणमूल छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष त्रिनंकुर भट्टाचार्य ने कहा, मुझे अभी घटना के बारे में कुछ नहीं पता. लेकिन अगर यह सच है, तो चाहे वह टीएमसी नेता हो या न हो, वह अपराधी है. हालांकि, त्रिनंकुर ने ये भी कहा कि आरोपी कॉलेज से जुड़ी कई गतिविधियों में सम्मिलित रहता था. लेकिन वह वर्तमान में तृणमूल छात्र परिषद में किसी पद पर नहीं है. अगर आरोपी वारदात में शामिल है तो ऐसी सजा दी जाएगी कि कोई दोबारा ऐसा करने के बारे में कभी सोच भी न सके.

वहीं, इस पूरी घटना को लेकर कुछ सवाल अभी भी बने हुए हैं. बुधवार को पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि वारदात शाम 7 बजे से रात 10:50 बजे के बीच हुई. आम तौर पर राज्य का कोई भी कॉलेज शाम 5 बजे बंद हो जाता है. तो ऐसे में सवाल ये है कि उस समय छात्रा कॉलेज में क्या कर रही थी?

छात्रा को पद का लालच देकर बुलाया

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने छात्रा को स्टूडेंट काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी पद देने का लालच देकर कॉलेज में बुलाया था. बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता छात्रा से रेप करता रहा. वहीं वहां मौजूद अन्य दो आऱोपी उसकी मदद करते रहे. लड़की ने विरोध किया. आरोपियों से रहम की भीख मांगती रही. लेकिन उसे आरोपी कमरे में घसीटते रहे. इस दौरान उसने कहा कि उसका एक बॉयफ्रेंड है. तब आरोपियों ने पीड़िता को बॉयफ्रेंड की हत्या की धमकी दी.

बीजेपी ने टीएमसी पर साधा निशाना

इस मामले में बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद समिक ने कहा कि, पूरी टीएमसी कांग्रेस ऐसी ही है. जिन पर आरोप लगे हैं, वे सभी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं.

Related Articles

Back to top button