February 28, 2026 9:13 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
छत्तीसगढ़

देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई और जामताड़ा से 3 शातिर गिरफ्तार

जगदलपुर: बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित हरियाणा, बिहार सहित 13 राज्यों में लोगों के ई-मेल हैककर फर्जी ऋण लेते थे और धन राशि को फर्जी खातों में स्थानांतरित कर लेते थे।

बता दें कि गिरोह ने अब तक 116 से अधिक फर्जी बैंक खाते खोलकर 1 करोड़ 15 लाख 77,005 रुपये की ठगी की है। जगदलपुर के नयामुंडा निवासी अमलेश कुमार ने ठगी की शिकायत की कि उनके नाम से एक्सिस बैंक से 7.33 लाख का लोन स्वीकृत कर उनके खाते से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता का ई-मेल आईडी हैककर ओटीपी के माध्यम से धोखाधड़ी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button