July 1, 2025 1:30 am
ब्रेकिंग
अब अग्नि-5 मिसाइल को बंकर बस्टर में बदलने की तैयारी में भारत, पल भर में तबाह होगा टारगेट सावधान! दिल्ली में एक जुलाई से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ड्राइविंग सीट पर बैठने से पह... मुंबई के डब्बावालों ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान, अब आपको कितने देने होंगे पैसे? ‘बिप्लब-सतपाल और मीनाक्षी लेखी वही लोग हैं, जो…’, बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम पर भड़की TMC तेलंगाना: BJP विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा, लड़ना चाहते थे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मणिपुर: चुराचांदपुर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, जांच में जुटी ... मैं ही हूं मुख्यमंत्री का चेहरा, सरकार बनी तो बिहार को स्कॉटलैंड बना दूंगा: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की ... आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी, ताजमहल के पास चली गोली; ताजनगरी को सुलगाने की साजिश! एक क्लिक और 10 हजार खाते में देखकर गंवा दिए 16 लाख, ठगी की ये कहानी दिमाग घुमा देगी
मध्यप्रदेश

आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा टटोल रही प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष अगले माह मिल जाएगा। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वैसे तो अब तक नए अध्यक्ष की दौड़ में हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है, लेकिन भाजपा आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा टटोल रही है।

वर्तमान में विष्णुदत्त शर्मा सामान्य वर्ग से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और साढ़े पांच वर्ष का लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। डॉ. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री और अनुसूचित जाति वर्ग व ब्राह्मण वर्ग से दो उप मुख्यमंत्री हैं। यही वजह है कि भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान आदिवासी या महिला के हाथों में सौंप सकती है।

जुलाई के पहले सप्ताह में ही पूरी होगी प्रक्रिया

हालांकि यह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा, लेकिन एक जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान का मध्य प्रदेश में दौरा इस बात का संकेत है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो जुलाई को भी बैठक रखी गई है। दो दिन में नामांकन से लेकर चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

खंडेलवाल, उइके और पटेल के नाम पर भी मंथन तेज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में आदिवासी वर्ग के नेता बैतूल सीट से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और खरगोन सीट से सांसद गजेंद्र पटेल के नाम पर भी मंथन तेज हुआ है। इधर उइके की दावेदारी इसलिए भी प्रबल दिखाई दे रही है क्योंकि गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हैं और वह केंद्रीय मंत्री भी है। ऐसे में यह प्रयोग पार्टी मध्य प्रदेश में उइके को लेकर कर सकती है।

महिला वर्ग से भी कुछ नाम चर्चा में

मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन काफी मजबूत है। यहां पार्टी जो भी प्रयोग करती है वे सफल रहे हैं। इसलिए पार्टी इस बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रयोग भी कर सकती है। महिला नेत्रियों में पूर्व मंत्री व बुरहानपुर से विधायक अर्चना चिटनीस, आदिवासी नेत्री पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम भी चर्चा में हैं। रंजना बघेल कई बार की विधायक रही हैं और संगठन में भी उपाध्यक्ष रही हैं।

Related Articles

Back to top button