July 2, 2025 5:38 am
ब्रेकिंग
काव्य - महर्षि" को परमात्मा ने शायद काव्य सुनने बुलाया -- महावीर मामूली विवाद से बिगड़ी बात, गुस्से में गाड़ी से कुचल कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पड़ोसी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा प्लास्टिक कचरे से छत्तीसगढ़ के वनांचल में बन रही सड़कें, साय सरकार गढ़ रही नवाचार के नए प्रतिमान ‘हिंदी हमेशा से हमारी राष्ट्रीय भाषा रही है और हम इसका सम्मान करते हैं’, महाराष्ट्र में भाषा विवाद क... वायरल वीडियो ने खोली इंडिगो कर्मचारियों की पोल! यात्रियों के सामना के साथ ऐसी हरकत करते दिखे कर्मचार... 2027 में प्रस्तावित जनगणना के लिए IAS मनोज पिंगुआ को बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गये नोडल अधिकारी, आदेश ज... छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम, बिना पंजीकरण वाले प्रोजेक्ट्स पर कसा शिकंजा छत्तीसगढ़ के 3500 स्कूलों में प्राचार्यों की पोस्टिंग जल्द, प्राचार्यों के प्रमोशन का रास्ता साफ, हा... छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी नई गति, सीएम साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

‘हिंदी हमेशा से हमारी राष्ट्रीय भाषा रही है और हम इसका सम्मान करते हैं’, महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान

रायपुर: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले छत्तीसगढ़ दौरे पर है। केंद्रीय मंत्री अठावले आज रायपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अठावले ने रायपुर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने बयान में कहा कि, “महाराष्ट्र में थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी फॉर्मूले को लेकर विवाद था। हिंदी हमेशा से हमारी राष्ट्रीय भाषा रही है और हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने तर्क दिया कि मराठी स्कूलों में किसी अन्य भाषा को पढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। मराठी लोगों ने इसका विरोध किया। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने किसी भी आंदोलन से पहले ही हिंदी भाषा के (अनिवार्य) उपयोग के फैसले को रद्द कर दिया।”

महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिया आदेश

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने रविवार को थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी से जुड़े अपने संशोधित सरकारी आदेश को वापस ले लिया था। महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में ‘थोपे जाने’ के आरोपों के बीच यह बड़ा कदम उठाया है। इतना ही नहीं सरकार ने इस नीति की समीक्षा और क्रियान्वयन के लिए रक समिति का गठन करने की भी घोषणा की है।

सीएम फडणवीस ने कही ये बात

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, ‘यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी और उसके क्रियान्वयन के तरीके को लेकर डॉ. नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। इस समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही नीति लागू की जाएगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button