February 12, 2026 11:32 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
राजस्थान

बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव

राजस्थान के बाड़मेर के एक गांव में परिवार के 4 सदस्यों की लाशें उनकी घर की पानी की टंकी से मिलीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस का कहना है कि शुरुआत जांच में लग रहा है कि परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है.

दरअसल, ये मामला बाड़मेर के शिव उपखंड क्षेत्र के उण्डू गांव से सामने आया है. यहां एक घर के आगे बनी पानी की टंकी में एक ही परिवार के सदस्यों के 4 शव मिले. घटना की सूचना मिलने के बाद शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया.

मृतकों की हो गई पहचान

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए शिव डीएसपी मानाराम गर्ग ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई. फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान उण्डू गांव के रहने वाले शिवलाल गौड़, उनकी पत्नी कविता और दो बच्चे रामदेव, बजरंग के रूप में हुई है.

पानी की टंकी में मिले शव

मंगलवार को परिवार के चारों सदस्य अपने घर पर ही थे. लेकिन शाम के बाद घर में कोई हलचल नहीं होने के चलते आसपास में रह रहे रिश्तेदारों को शक हुआ. उन्होंने घर में जाकर देखा तो घर में कोई नहीं था. जब तलाश की गई तो चारों के शव घर की पानी के टंंकी में मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. रिश्तेदारों के मुताबिक मृतक शिवलाल जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का काम करता था और 2 महीने से घर पर ही था.

अब पुलिस मृतक के रिश्तेदारों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने किस वजह से आत्महत्या की. इसके साथ ही पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button