February 28, 2026 2:40 pm
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे. जानकारी के मुताबिक चार नाबालिग और एक युवक बाइक पर सवार होकर स्विमिंग पूल मुरशदपुर मे नहाकर वापस हापुड़ आ रहे थे. इसी दौरान पड़ाव के पास हाफिजपुर इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी.

घटना जनपद हापुड के हाफिजपुर थाना क्षेत्रकीहै. ये हादसा बुधवार रात करीब 10 बेज हुआ. मरने वालों में दानिश उम्र 36, महिरा उम्र 6 वर्ष, समायरा उम्र 5 वर्ष. समर उम्र 8 वर्ष , माहिम उम्र 8 वर्ष शामिल थे. ये सभी लोग एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे. जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार सभी जमीन पर गिर गए जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

बाइक पर सवार थे चार बच्चे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक हापुड़ के रफीक नगर और मजीदपुरा के बताए जा रहे हैं. इस घटना से हड़कंप मच गया. पुलिस का कहना है कि दानिश नाम का शख्स बाइक चला रहा था और उसके पीछे चारों बच्चे बैठे हुए थे.

स्विमिंग पूल से नहाकर लौट रहे थे सभी

हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर के मुताबिक दानिश अपने बच्चों को स्विमिंग पूल लेकर गया था.जब सभी लोग नहाकर घर लौट रहे थे तभी एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उन सभी की मौत हो गई. उन्होंने ये बताया कि जिस वाहन ने टक्कर मारी थी उसके पकड़ लिया गया है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि घटना के दोषी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इलाके में भी सन्नाटा पसर गया है.

Related Articles

Back to top button