छत्तीसगढ़
17वीं किस्त जारी, जुलाई महीने में 7 हजार महिलाएं लिस्ट से बाहर

रायपुर: राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। महिला और बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि बैंक खाते में अंतरित की गई है। जून से इस माह योजना से लगभग सात हजार महिलाएं कम हो गई हैं। उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया।
बता दें कि जून में 69,30,041 महिलाओं को राशि जारी की गई थी। जबकि इस महीने 69,23,167 को राशि जारी की गई है। योजना की शुरूआत से अब तक योजना से करीब 90 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें करीब 48 हजार के नाम मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद सूची से बाहर किया गया है।