February 12, 2026 1:22 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

औरैया में दरोगा ने दुकानदार को मारे थप्पड़, एसपी की लग गई भनक, फिर जो हुआ…

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दरोगा की बदसलूकी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया है.

मामला औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के बवाइन चौकी का है. देर रात चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार सिपाहियों के साथ कस्बा सेंगनपुर पहुंचे. यहां कुछ दुकानदार अपनी दुकान के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे. आरोप है कि दरोगा अवनीश कुमार ने बिना किसी उकसावे के दुकानदारों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनमें से एक दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया.

दुकानदारों में घटना को लेकर आक्रोश

दरोगा की इस हरकत और गाली-गलौज से मौके पर मौजूद दुकानदार डर गए . यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. थप्पड़ मारने और अभद्रता का यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जंगल की आग की तरह फैल गया, जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला.

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, जो बवाइन चौकी इंचार्ज हैं, कुछ दुकानदारों के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो अपनी दुकान के बाहर खाना खा रहे थे.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर मामले को गंभीरता से लिया गया और पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं. पुलिस विभाग में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

वहीं, दुकानदारों ने पुलिस अफसर से आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. दुकानदारों का कहना है कि अगर पुलिस अफसर ही ऐसा करेंगे तो कैसे लोग सुरक्षित महसूस करेंगे.

Related Articles

Back to top button