July 6, 2025 5:07 am
ब्रेकिंग
श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की विशाल बाहुड़ा रथ यात्रा दोकड़ा में संपन्न, श्रद्धा और भक्ति में झूमे श्र... त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय भूमिपूजन, आनंद (गुजरात) में छत्तीसगढ़ से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में ... यमुना को निर्मल बनाने, नालों की सफाई… दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर खुद लेगा निर्णय... जब अधिकारियों ने उठाई नरसिंह भगवान की फोटो… पीछे मिला लाखों का गांजा, जानें रेड की पूरी कहानी मुझे उम्मीद है कि मैं 30-40 साल तक और जीवित रहूंगा… दलाई लामा ने उत्तराधिकारी विवाद पर लगाया विराम शिक्षा जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग: श्रीमती कौशल्या साय ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जनगणना 2027 तक…जानिए कौन हैं सुमिता मिश्रा, जिन्हें सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदार... मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घ... कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपनी पहचान नहीं करनी होगी सार्वजनिक, QR कोड में छिपी होगी हर जा...
छत्तीसगढ़

भारी बारिश ने मचाया तांडव… रहवासी इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा नाले का गंदा पानी

रायगढ़। रायगढ़ में दो दिनों तक हुई लगातार बारिश ने निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बारिश की वजह से शहर के दर्जन भर से अधिक मोहल्ले बाढ़ की चपेट में रहे। कई मोहल्ले में नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। खास बात यह है कि, नगर निगम ने बारिश के पहले व्यापक सफाई अभियान चलाकर सारी तैयारियां पुख्ता होने का दावा किया था। ऐसे में निगम की लचर व्यवस्था को लेकर जहां स्थानीय लोगों में नाराजगी है तो वहीं कांग्रेस निगम अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।

निगम की अव्यवस्था पर उठे सवाल

दरअसल, बुधवार और गुरुवार की रात हुई लगातार बारिश की वजह से रायगढ़ शहर तर बतर रहा। बारिश की वजह से शहर के कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। शहर के इंदिरा नगर, मोदी नगर, विनोबा नगर, सिद्धिविनायक कॉलोनी जैसे इलाके बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यहां कालोनियों में नालों का गंदा पानी भर आया। आलम यह था कि, लोगों के घरों में कमर तक पानी भरा रहा। बारिश थमने के कुछ घंटे बाद किसी तरह पानी कम जरूर हुआ लेकिन निगम की अव्यवस्था और आधी अधूरी तैयारियों को लेकर लोग काफी नाराज रहे। लोगों का कहना था कि, निगम को बार-बार आगाह करने के बाद भी नालों की ठीक से सफाई नहीं की गई। नालियों पर कब्जे की वजह से सारा पानी उनके घरों में घुस गया। बार-बार शिकायत के बाद भी घंटों तक उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।

मामले में निगम ने कही ये बात

खास बात यह है कि, नगर निगम ने लगातार 1 महीने तक नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया था। निगम ने यह भी दावा किया था कि, इस बार बाढ़ की स्थितियां निर्मित नहीं होगी। ऐसे में बाढ़ की त्रासदी के लिए विपक्ष में बैठी कांग्रेस शहर सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। कांग्रेस का कहना है कि, उनका प्रतिनिधिमंडल सफाई को लेकर अधिकारियों से मिला था। उन इलाकों के बारे में जानकारी दी गई थी जहां सफाई नहीं हुई है और बाढ़ की संभावना है। लेकिन अधिकारियों ने प्रॉपर सफाई नहीं कराई, नतीजन बाढ़ की स्थितियां निर्मित हुई।

इधर मामले में नगर निगम कमिश्नर सफाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि, तकनीकी त्रुटियां की वजह से कुछ इलाकों में पानी भरा था। उन इलाकों में विशेष टीम लगाकर सफाई कराई जा रही है। आने वाले समय में इन इलाकों में पानी ना भरे इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। बारिश काफी तेज होने की वजह से इस तरह की स्थितियां निर्मित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button