February 12, 2026 11:12 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

13 किलो पैंगोलिन स्केल्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, आनोखा है यह जीव, जाने कैसे

, जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में वन्य जीव अपराधों के खिलाफ वन विभाग की टीम हमेशा सतर्क रहती है। वन विभाग की संयुक्त टीम ने तस्करों के पास से पैंगोलिन की छाल बरामद किया है। वन विभाग ने आरोपी तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बस्तर वनमंडल के परपा क्षेत्र स्थित एक घर में पैंगोलिन की छाल होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी कर दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति के वन्य जीव पैंगोलिन की 13 किलो स्केल्स (छाल) के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए दोनों को आरोपी बीजापुर जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि स्केल्स को पामेड़ अभ्यारण्य और इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले गांव पुजारी कांकेर और सेंड्रा से इकट्ठा किया गया था। जिसे जगदलपुर में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी।

अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े तस्कर

पूछताछ में आरोपियों ने वन अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। जिससे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। विभाग द्वारा इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

क्यों होती है पैंगोलिन के शल्क की तस्करी

आपको बता दें कि पेगोलिन एक आनोखा वन्य जीव है जिसका पूरा शरीर कठोर शल्कों से ढका रहता है। पैंगोलिन एकमात्र ऐसा स्तनधारी जीव है, जिसके शरीर पर कठोर शल्क पाए जाते हैं।

ये शल्क केरोटीन के बने होते हैं। जिसका उपयोग कई प्रकार की दवाइयां बनाने में होता है। इसी वजह से इस वन्य जीव की तस्करी की जाती है। पैंगोलिन की एक खासियत यह होती है कि उसे खतरा महसूस होने पर वह अपने शरीर को शल्क के भीतर गोलकर बंद कर लेता है। साथ ही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button