February 23, 2026 4:31 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

FAKE है सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाला वीडियो, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

बिहार में कांग्रेस द्वारा बांटे जा रहे सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाले फेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले को लेकर बंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी. प्रवक्ता ने ये भी बताया कि इस मामले में अन्य दूसरे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘राहुल गांधी जी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके Fake वीडियो बनाने के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई है. अभी औरों के ख़िलाफ़ भी एक्शन लिया जा रहा है’. इसके साथ ही उन्होंने FIR की कॉपी भी शेयर की है.

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर

दरअसल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा बिहार में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है. जिसके तहत 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे. इन सेनेटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी है. इसमें ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ का स्लोगन लिखा हुआ है. सेनेटरी पैड के पैकेट पर जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह दिए जाने का वादा किया गया है.

हैदराबाद में दर्ज हुई दूसरी FIR

बिहार में कांग्रेस द्वारा बांटे जा रहे सेनेटरी पैड को लेकर इस तरह के वीडियो वायरल किए गए जिसमें पैड के अंदर राहुल गांधी की तस्वीर छपी थी. कांग्रेस इसे फेक बता रही है. कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘राहुल गांधी जी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके Fake वीडियो बनाने के खिलाफ दूसरी FIR हैदराबाद में दर्ज हुई.

कांग्रेस प्रवक्ता का BJP पर आरोप

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने BJP और उसके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जोड़कर एक फर्जी (फेक) वीडियो वायरल की जा रही है, जिसमें उनकी तस्वीर एक सेनेटरी पैड पर लगी दिखाई गई है. उन्होंने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी करार दिया और कहा कि इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की एक फोटो को सेनेटरी पैड पर लगाकर जो वीडियो फैलाया जा रहा है, वो पूरी तरह से झूठा है और इसके पीछे BJP की ओछी सोच साफ नजर आती है.

Related Articles

Back to top button